आपला जिल्हाताज्या घडामोडी

कपिल नगर पुलिस स्टेशन की सीमा सें कर्फ्यू हटाया गया!

प्रतिनिधी

हि बातमी ईतर भाषेत वाचा
Share

नागपूर :नागपुर शहर में कर्फ्यू लागू एवं शिथिलता संबंधी निर्देश जारी किया!

1. संचारबंदी हटाई गई:

परिमंडल 04 (नंदनवन) और परिमंडल 05 (कपिलनगर) में 20 मार्च 2025 को दोपहर 2:00 बजे से संचारबंदी (कर्फ्यू) पूरी तरह हटाई गई।

2. आंशिक छूट:

परिमंडल 03 (लकड़गंज, पाचपावली, शांति नगर), परिमंडल 04 (सक्करदरा, इमामवाड़ा), परिमंडल 05 (यशोधरानगर) में 20 मार्च 2025 से दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई।

शाम 4:01 बजे से कर्फ्यू फिर से प्रभावी रहेगा।

3. कर्फ्यू जारी रहेगा:

परिमंडल 03 (कोतवाली, तहसील, गणेशपेठ) में कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा।.

4.कानूनी कार्रवाई:

आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई होगी।

आवश्यक सेवाओं, सरकारी अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और परीक्षा से संबंधित लोगों को छूट दी गई है।

सुरक्षा कारणों से मनाई आदेश:

17 मार्च 2025 को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने “औरंगजेब की कब्र हटाने” को लेकर आंदोलन किया, जिसमें 200-250 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इसके विरोध में गणेशपेठ क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना, जहां पुलिस पर पथराव किया गया और सार्वजनिक शांति भंग हुई।

ही बातमी वाचा.  रिपब्लिक फेडरेशन ने महाबोधी महाविहार मुक्ती करिता दिले राष्ट्रपतींना निवेदन...

शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में 18 मार्च 2025 से कर्फ्यू लगाया गया।

शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।


Share

मुख्य संपादक - सागर उर्फ मनोहर डबरासे

यह पोर्टल संपादक मालिक प्रकाशक सागर उर्फ मनोहर डबरासे द्वारा कार्यालय दर्शन एक्सप्रेस न्युज दीक्षित नगर नारी रोड नागपूर से प्रकाशित किया गया हैं, प्रकाशित किसी भी लेखन सामग्री पर संपादक सहमत ही हो यह आवश्यक नही! प्रकाशित किसी भी लेखन पर आपत्ती होने पर उनका निस्तारन सूचना प्रौद्योगीकी( प्लॅटफॉर्म दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता ) विनिमय 2021 की तहत किया जायेगा!

Related Articles

Back to top button
या न्युज पोर्टल च्या बातम्या,फोटो कॉपी करू नये.